लहरपुर तहसील क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी में लगाए गए 15 मतदानकर्मी ड्यूटी गैरहाजिर रहे। जिनके खिलाफ लहरपुर के निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया है।
लहरपुर ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के तौर पर खुशीराम, महाराज शरण द्विवेदी, दिलीप, मंजुल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मतदान अधिकारी प्रथम के तौर पर विकास चंद, नरेंद्र कुमार, प्रदीप, मतदान अधिकारी द्वितीय के तौर पर मूलचंद्र, विनोद कुमार, प्रदीप, भूपेंद्र पाल, मोहम्मद परवेज, विकास मेहरोत्रा व मतदान अधिकारी तृतीय के तौर पर अजय मिश्रा को लगाया गया था, लेकिन बुधवार को पोलिंग पार्टी रवाना होने के समय ये लोग नदारद रहे।
मामला संज्ञान में आने पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लहरपुर के निर्वाचन अधिकारी पीसी जैन ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है।
नरायनपुर में पुनर्मतदान आज
पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में निरस्त हुए गोंदलामऊ ब्लॉक के नरायनपुर 113 नंबर बूथ पर 29 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। सीडीओ एस के सिंह ने बताया यहां के लिए दो पोलिंग पार्टियां बनाई गई है जिसमें से एक पार्टी रिजर्व में रहेगी।