फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख धूप व लू के गर्म थपेड़ों ने झुलसाया बदन

विज्ञापन
विज्ञापन
40 डिग्री पारे के बीच पसीने से तरबतर राहगीर छांव तलाशते नजर आए
विज्ञापन

सीतापुर। पारे में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी के तल्ख तेवर आम जनमानस की मुसीबत का सबब बने हुए हैं। चिलचिलाती धूप और लू के गर्म थपेड़ों से शुक्रवार को भी लोग बुरी तरह बेहाल रहे। तपिश से बचने को तरह-तरह के जतन कर लोग घरों से निकलते हैं, इसके बाद भी पसीने से तरबतर हो जाते हैं।

अगले सप्ताह पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंचने के आसार हैं। ऐसी दशा में गर्मी के भीषण प्रकोप से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा। शुक्रवार की सुबह से आसमान साफ रहा। सूरज की गर्म किरणें सुबह आठ बजे से ही बदन में चुभने लगीं। दिन चढने के साथ तपिश भी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


दोपहर के समय अंगारे उगलती सूर्यदेव की किरणें बदन झुलसने का अहसास कराने लगीं। इसके अलावा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाले लू के गर्म थपेड़ो ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। भीषण गर्मी देख लोग घरों व दुकानों में कैद होकर रह गए।

जरूरी काम से निकले लोग तपिश से बचने के लिए कपड़े से चेहरा व सिर ढके नजर आए। आलम यह रहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी सड़कों पर पैदल, साइकिल तथा बाइक सवार राहगीर पसीना-पसीना होकर छांव तलाशते दिखाई दिए।


गर्मी से सूखते गले को तर करने के लिए लोग नींबू पानी, आम का पना, शिंकजी, जलजीरा, बेल का शर्बत, गन्ने का रस आदि पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। सूरज ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी से राहत नही मिली।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले सप्ताह पारे में उछाल से गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें