सिधौली के कोनीघाट पुल के पास हुआ हादसा
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शिक्षक और शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी के चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख घायल शिक्षिका को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
फैजाबाद के बाबूगंज निवासी मोना सिंह (30) मछरेहटा ब्लॉक के गुमटा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। वह सोमवार को सिधौली के संतनगर निवासी सहायक अध्यापक रवि कुमार (34) के साथ बाइक से विद्यालय जा रही थीं।
इस बीच सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर कोनीघाट पुल पास गन्ना लादकर आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से मोना को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।