फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील समुदाय का दमन करने पर आमादा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस व प्रशासन अधिवक्ता समाज का व्यक्तिगत विरोध करते हुए दमन करने पर आमादा है। अदालत वकीलों के घर जैसी है। पुलिस प्रशासन हमारे घर पर भी कब्जा करने की फिराक में है। अधिवक्ताओं के प्रति जब पुलिस इस तरह का बर्ताव कर रही तो आम जनता के साथ कैसा रवैया अपनाती होगी। यह आरोप वकीलों ने सभा के दौरान लगाए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव राममोहन पांडेय ने बताया कि इस मामले में सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वकील-पुलिस विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वकीलों ने शनिवार देर रात सभा कर पुलिस व प्रशासनिक कार्रवाई की निंदा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

अधिवक्ताओं ने कहा कि दिन-प्रतिदिन इस प्रकार वकीलों की छवि को धूमिल करने का प्रयास कहीं न कहीं युवा पीढ़ी के लिए घातक साबित होगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन न्याय हित में लगा दिया, उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार अशोभनीय है। पुलिस प्रशासन के इस रवैये पर ध्यान देते हुए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार को वकील बार सभागार में बैठक कर आगे की रणनीति कर तय करेंगे। बार एसोसिएशन के सचिव राम मोहन पांडेय ने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जेल भेजे गए वकीलों से चौथे दिन मिल सके मुलाकाती
पुलिस-अधिवक्ता विवाद में जेल भेजे गए दो नामजद आरोपी वकीलों से उनके परिवारीजन व साथी अधिवक्ता गिरफ्तारी के चौथे दिन मुलाकात कर सके। रविवार को जेल में चंद्रभाल गुप्ता व दीपक राठौर से मिलने अधिवक्ता विजय अवस्थी तथा चंद्र प्रकाश वर्मा पहुंचे। इसके अलावा दोनों के परिवारीजनों ने भी मुलाकात की। हालांकि मुलाकाती कुछ भी कहने से कन्नी काटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें