फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर घरवालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार की रात दिल की बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर लाना शुरू कर दिया, वहीं सीएमएस रोगी की हालत पहले से खराब होने के चलते मौत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


तालगांव थाना व कस्बा निवासी शंभू को दिल की बीमारी थी। शुक्रवार को उसका बेटा राजेंद्र जिला अस्पताल दवा लेने आया। जिला अस्पताल में उसका इलाज कर दवा दी गई। इसके बाद अचानक शंभू की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मृतक के घर वालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देर रात खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था। इस बाबत सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि मरीज की हालात पहले से खराब थी। इलाज कर हालात सुधारने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें