फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गोन नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बचाया, कमलापुर का मामला
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से गोन नदी में छलांग लगा दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।

थानाक्षेत्र मछरेहटा के राठौरपुर निवासी संजय कुमार की पत्नी ज्योति का विगत गुरुवार को किसी बात पर अपने देवर अवधेश से विवाद हो गया था। इससे नाराज ज्योति घर से कहीं चली गई। शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे कमलापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत हाईवे के किनारे अपनी नौ माह की लड़की को बैठाकर पुल से उसने गोन नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामऔतार सिंह, कांस्टेबल पूरन सिंह व सुशील कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। जिससे महिला की जान बच गई। पुलिस उसे थाने लाई। पूरा मामला जानने के बाद पति को बुलाकर महिला उसके सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें