फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बुजुर्गों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 37 सौ गरीब बुजुर्गों को अब जल्द ही पेंशन मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद यह लोग काफी समय से पेंशन की राह तक रहे थे। जांच में इनके पात्र पाए जाने पर इन्हें चालू बजट साल में वृद्धावस्था पेंशन में दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग ने इन्हें पेंशन देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



योजना में बीपीएल परिवार सूची 2002 के साठ वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्गों को हर महीने तीन सौ रुपये पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। योजना में 60-65 वर्ष के बुजुर्गों को राज्य सरकार सौ फीसद लाभ देती है। 65 वर्ष के ऊपर 2/3 केंद्रांश व 1/3 राज्य सरकार राज्यांश बजट वहन करती है। सीतापुर जिले में तकरीबन 55 हजार लाभार्थियों को पेंशन पेंशन मिल रही है।


बावजूद इसके यहां पर बहुतायत की संख्या में बुजुर्ग पेंशन पाने से वंचित हैं। ऐसे में बुजुर्ग लाभार्थी वृद्धावस्था पेंशन योजना में पेंशन पाने के लिए ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक सरकारी दफ्तरों की चौखट पर भाग दौड़ करते नजर आ रहे हैं। इस योजना को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने ऑनलाइन आवेद की व्यवस्था की है।
विज्ञापन



इसके जरिए लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। चालू बजट साल में भी गरीब बुजुर्गों ने वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन किए थे। विभाग में आए आवेदन की जांच कराई गई तो जांच में 37 सौ लाभार्थी पात्र मिले। ऐसे में अब पात्र लाभार्थियों को पेंशन देने को समाज कल्याण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।


समाज कल्याण अफसर सुधांशु शेखर पांडेय का कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना में हजारों की संख्या में बुजुर्गों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। वृद्धावस्था पेंशन योजना में आए आवेदनों की जांच में तीन हजार सात सौ लाभार्थियों के आवेदन सही पाए गए। ऐसे में अब सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द ही योजना से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें