फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर 16 अगस्त से लागू होगा नियम
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में वाहन चालक अब ध्यान रखें। पेट्रोल पंपों पर बाइक चालकों को बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसको लेकर डीएम व एसपी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी रहे। 16 अगस्त से यह नियम जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू हो जाएगा। जिसको लेकर गुरुवार को जिले के पेट्रोल पंप संचालक वाहन चालकों को यह सूचना देते नजर आए।

दरअसल जिले में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, हेड इंजरी (सिर की चोट) की वजह से बाइक चालकों की जान जा रही है। पुलिस व आरटीओ विभाग वाहनों का चालान काट रहे हैं। बावजूद इसके यहां के लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह रही कि डीएम शीतल वर्मा व एसपी प्रभाकर चौधरी ने बैठक की। इसके बाद जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी किया कि अब पेट्रोल पंप संचालक किसी बाइक सवार को बगैर हेलमेट देंखे तो उसे पेट्रोल नहीं देंगे। दोनों अधिकारियों के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र भेजकर सूचना दी है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष फरहत बेग सनी ने बताया कि अधिकारियों का पत्र मिलने के बाद सभी पेट्रोल पंपों पर सेल्समैन वाहन चालकों को सूचना दे रहे हैं। अब 16 अगस्त से यदि किसी बाइक चालक के पास हेलमेट नहीं है। तब उसे पेट्रोल नहीं बेचा जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों ने समाज हित में इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें