फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हुआ एनएच 24 हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 की हालत खस्ता हो गई है। नेशनल हाईवे पर महोली बाईपास के चड़रा के पास बरसात में सड़क धंस गई है। जबकि यह सड़क करीब एक साल पहले ही बनी थी। इससे प्रतीत होता है कि बहुत ही घटिया क्वालिटी का निर्माण कराया गया है। जबकि इस मार्ग पर भारी वाहनों का हर समय आवागमन बना रहता है। इससे यहां पर निकलना किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन


कई दिनों से हो रही बारिश से एनएच 24 पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। सबसे अधिक खराब स्थिति महोली के बाईपास चड़रा से गुजरे एनएच 24 की है। बारिश होने से मार्ग धंस गया है, जिससे गहरा गड्ढा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस पर हर समय भारी वाहन गुजरते हैं। अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी प्रकार शहर के इलसिया बाल वनोद्यान के सामने एनएच 24 निकला हुआ है। गेट के सामने सड़क के किनारे कई जगहों पर रेनकट बन गए हैं। यह रेनकट इतने अधिक गहरे हैं कि अगर कोई इसकी चपेट में आ जाए तो वह काफी नीचे तक पहुंच जाएगा। यह मार्ग सुबह से रात तक भारी वाहनों से गुलजार रहता है। इसके अलावा छोटे वाहन भी इससे निकलते रहते हैं। लेकिन जिला प्रशासन इनकी तरफ लापरवाही बरत रहा है। अभी तक न तो गड्ढ़े भरे गए हैं न ही इसकी कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


महोली इलाके के चड़रा के पास एनएच 24 बरसात की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से रूट डायवर्जन कर दिया गया है। अब भारी वाहन महोली कस्बे से होकर निकलेंगे। यह चड़रा के पास से फिर से हाईवे पर चढ़ जाएंगे। केवल बाईपास को बंद किया गया है। एडीएम विनय पाठक ने बताया बाईपास बंद कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त हाईवे को दुुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें