फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हटवाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। डीएम के निर्देश पर तहसील स्तरीय नौ टीमों ने क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में 11 चक मार्गों, चारागाह एवं शत्रु सम्पत्तियों से कब्जे हटवाए। साथ ही कब्जेदारों को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसीलदार नीरज पटेल, नायब तहसीलदार बालेंदु भूषण सिंह की टीमों ने रेउसा के कस्बा, करसा, गुरगुचपुर, खानपुर, कंदुनी, किरतापुर में शत्रु सम्पत्ति की सवा एकड़ जमीन पर से पक्की बनी नींव तथा झुग्गी झोपड़ी को हटवाने की कार्रवाई की।

इसी प्रकार तहसील क्षेत्र के चक मार्गों तथा सदरपुर थाना इलाके के भिनैनी बुढ़नापुर, मानपुर थाना इलाके के परसेहरा तथा शाह जलालपुर, असईपुर में चकमार्गों एवं चारागाह की जमीनों तथा शत्रु सम्पति की जमीनों से कब्जा हटाए गए। मालूम हो कि इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में नौ टीमें बनाई गई थी, इनमें बिसवां, रेउसा व सकरन में दो-दो टीमें तथा मानपुर थाना क्षेत्र में एक टीम बनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें