फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में गुरुवार को मवेशियों के लिए घास लेने गए एक किसान को जंगली जानवर ने मार डाला। किसान का क्षत-विक्षत शव एक खेत में पड़ा मिला। हमला किस जानवर ने किया, इसका पता नहीं लगाया जा सका है।

इमलिया सुल्तानपुर के रामेश्वरपुर निवासी ताराचंद्र (52) गुरुवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गया था। जिसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे और उसे तलाशने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के बाहर एक खेत में परिवार के सदस्यों को उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसका पेट फटा हुआ था। परिवारीजनों ने संदेह जताया है कि किसी जंगली जानवर ने ताराचंद को मार डाला है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस जानवर ने मारा है। संभावना जंगली सूकर के हमले की जताई जा रही है।

सूचना वन विभाग को सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें