फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल को निकले दो छात्र रहस्मय ढंग से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाग से मिले दोनों के स्कूल बैग, पुलिस व परिवारीजन तलाश में जुट
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। थाना सदरपुर इलाके में घर से स्कूल के लिए निकले दो छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। छात्रों के लापता होने की खबर से हड़कम्प मच गया। एक बाग से छात्रों के बैग मिले हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गई है। देर शाम तक लापता छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

सदरपुर थानाक्षेत्र के हरसिंहपुर मजरा शमसाबाद में रहने वाले पप्पू का बेटा जीतू (9) एमएसडी स्कूल बाबाकुटी में कक्षा तीन का छात्र है। गांव के ही निवासी कौशल कुमार का बेटा रोहित (12) इसी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। एक ही गांव तथा स्कूल के होने से यह अक्सर साथ आते-जाते थे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह भी दोनों साइकिल से स्कूल से लिए रवाना हुए। दोपहर करीब 11 बजे खपूरा गांव के करीब एक बाग में दो स्कूल बैग पड़े पाए गए। बैग टटोलने पर एक से पप्पू का मोबाइल नंबर मिला। ग्रामीणों ने उसे सूचना दी। इस पर पप्पू व कौशल मौके पर पहुंच गए। बैग पहचान कर पता किया तो जानकारी मिली कि वह दोनों स्कूल पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन


पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद भी लापता छात्रों को कोई सुराग नहीं मिल सका है। छात्रों के अचानक लापता होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सदरपुर गोपाल नरायण सिंह ने बताया कि छात्रों के परिवारीजनों के सहयोग से तलाश जारी है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें