फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदघाटन तैयारियों का मुख्य इंजीनियर लेंगे जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक का नौ को होगा शुभारंभ
विज्ञापन

सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक का नौ जनवरी को शुभारंभ होगा। इस दिन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाकर सीतापुर जंक्शन से ट्रेन को दौड़ाएंगे। राज्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य इंजीनियर विशेष ट्रेन से सीतापुर पहुंचेंगे और यहां पर तैयारियों का जायजा लेंगे।

बता दें कि सीतापुर-ऐशबाग ट्रैक पहले मीटर गेज था। जनता द्वारा काफी समय से इस ट्रैक को मीटर गेज से ब्रॉडगेज में तब्दीली की मांग उठाई जा रही थी। इस मांग पर केंद्रीय रेल बजट में इस ट्रैक के आमान परिवर्तन के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। बीते 14 मई 2016 को 130 बरस पुरानी ट्रैक पर दौड़ने वाली गाड़ियों का संचालन थम गया था।
विज्ञापन


ढाई बरस बाद अब यह ट्रैक मीटर गेज से ब्रॉडगेज में पूरी तरह से कनवर्ट हो चुका है। बस इस ट्रैक पर ट्रेनों के फर्राटा भरने का इंतजार हो रहा है। इस इंतजार की घड़ियां भी खत्म हो गई है। अब नौ जनवरी को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दौड़ाएंगे।

उनके उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य इंजीनियर की टीम रविवार को विशेष ट्रेन से सीतापुर आएंगी और यहां पर तैयारियों का जायजा लेकर कमियों का पूरा कराएगी।
विज्ञापन


सीतापुर जंक्शन स्टेशन के अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि एक विशेष ट्रेन रविवार की सुबह नौ बजे लखनऊ से मुख्य इंजीनियर की टीम को लेकर सीतापुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूर्वाह्न 11 बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। यह टीम यहां पर उद्घाटन समारोह की तैयारियों का अवलोकन कर कमियों को पूरा कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें