फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन इलाके में पानी में घुसी भैंस को निकालते समय घटना
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर भैंस चराने के लिए घर से निकला था। वह भैंस को तालाब से बाहर निकालने के चक्कर में डूब गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है।

सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम गयादीन पुरवा निवासी रामलखन यादव का पुत्र मोहित (15) शुक्रवार की शाम जानवरों को चराने के लिए घर से निकला था। वह क्षेत्र के ग्राम लखुआबेहड के निकट जानवरों को चरा रहा था। इसी बीच उसकी भैंस करीब में मौजूद तालाब में चली गई। उसको तालाब से बाहर निकलने के लिए मोहित भी तालाब में घुस गया।
विज्ञापन


वह भैंस का पीछा करते करते गहराई में पहुंच गया। तैरना न आने की वजह से वह तालाब में डूब गया। घटना को देखते ही वहां मौजूद अन्य ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद मोहित को तलाश कर तालाब के बाहर निकाला। लेकिन तब तक किशोर की डूबकर मौत हो चुकी थी।

केवानी नदी में डूबी महिला का शव मिला
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र शुक्रवार को केवानी नदी में डूबी महिला का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया है। द्वितीय वाहिनी पीएसी के गोताखोरों ने शव को तलाश कर बाहर निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि शुक्रवार को सकरन के सलौली मड़ोर निवासी पुटरू की पत्नी संगीता देवी (30) खेत की जमीन कटने से केवानी नदी में गिर गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ बिसवां तौकीर अहमद खान ने मदद के लिए द्वितीय वाहिनी पीएसी की गोताखोर टीम को मौके पर बुलाया। इस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से संगीता का शव ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें