फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र में नैतनवा गांव के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गांगूपुर निवासी राकेश (42) बाइक से कहीं जा रहा था।

रास्ते में नैतनवा गांव के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे राकेश समेत दूसरी बाइक पर सवार कुंवरपुर निवासी छोटू (22) गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय नागरिकों ने कस्बा गोंदलामऊ सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने राकेश की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। राकेश ने लखनऊ जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें