फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में मौजूद था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। किसान ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा है।
विज्ञापन


मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी रामनरेश (65) किसान है। उसने सिंचाई के लिए खेत में ही बिजली का कनेक्शन ले रखा है। शुक्रवार को वह खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। इसी दौरान बिजली की केबल टूटकर खेत में गिर गई। किसान ने जैसे ही केबल को हाथ से उठाया।

वह केबल में चिपक गया। खेत में मौजूद मजदूरों ने सूखे बांस के मदद से केबल को किसान से अलग किया। लेकिन तब तक किसान बुरी तरह से झुलस चुका था। परिवार के सदस्य किसान को लेकर जिला अस्पताल भागे । लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें