फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 परिषदीय विद्यालयों की बनेगी बाउंड्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। विकासखंड कसमंडा के 112 परिषदीय विद्यालयों में जल्द बाउंड्रीवॉल बनेगी। सीडीओ ने बीडीओ को बाउंड्री वॉल विहीन स्कूलों की सूची तैयार कराते हुए ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना में इसे शामिल कराकर बाउंड्री बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ अरविंद चौरसिया ने बीडीओ से ब्लॉक कसमंडा के बाउंड्री वॉल विहीन स्कूलों की सूची मांगी है। सीडीओ ने कहा है, कि प्राथमिक शिक्षा से बच्चों में अपने कर्तव्य का प्रथम बोध होता है। यदि हम प्राथमिक विद्यालयों की बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं करा सकते तो अन्य कार्य करने की कोई महत्ता नहीं रह जाती है।

इस प्रकरण में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए ग्राम प्रधान और सचिव की कार्य योजना में इसे शामिल कराते हुए बांउड्रीवाल का निर्माण सुनिश्चित कराएं। बीडीओ हनुमान प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक के 112 स्कूलों में बांउड्री नहीं है। सूची बनवाई गई है। सचिव व प्रधानों को यह काम कार्ययोजना में शामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें