फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद अब मतगणना की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के बाद अब मतगणना की बारी
विज्ञापन


सीतापुर। निकाय चुनाव में तीसरे चरण यानी अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया। सीतापुर जनपद की 11 निकायों की एक दिसंबर को मतगणना होगी।

बुधवार को यहां की 11 निकायों के 124 अध्यक्ष व 1142 सभासद पदों के लिए मतदाताओं में खूब जोश दिखा। मतदान खत्म होने के बाद अब सरकारी मशीनरी मतगणना की तैयारियों में जुट गई है।

प्रशासन ने निकाय चुनाव की मतगणना के लिए सात काउंटिंग स्थल चयनित किए हैं। सीतापुर सदर तहसील की तीन निकायों की वोटों की गणना नवीन गल्ला मंडी परिसर में होगी।
विज्ञापन


यहां पर नगर पालिका सीतापुर, खैराबाद एवं नगर पंचायत हरगांव में वोटों की गिनती की जाएगी। नगर पंचायत सिधौली की मतगणना श्रीगांधी महाविद्यालय सिधौली में होगी।

मिश्रिख तहसील के नगर पालिका परिषद मिश्रिख की मतगणना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मिश्रिख व नगर पंचायत महोली की मतगणना कृषक इंटर कॉलेज महोली में कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बिसवां की मतगणना कृष्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज बिसवां में होगी। महमूदाबाद तहसील की नगर पालिका परिषद महमूदाबाद व नगर पंचायत पैंतेपुर की गणना जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक महमूदाबाद एवं लहरपुर तहसील की नगर पालिका परिषद लहरपुर, नगर पंचायत तंबौर-अहमदाबाद की गणना खेमकरन इंटर कालेज लहरपुर में कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें