फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सभासदी का एक और परचा खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले की 11 निकायों में अध्यक्ष पद पर 142 व सभासद के लिए 1217 उम्मीदवार ताल ठोकेंगे। परचों की जांच में अध्यक्ष पद पर दो व सभासद पद पर दो परचे खारिज होने के बाद यह तस्वीर उभरी है।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार को नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के 11 निकायों में स्थिति साफ हो जाएगी। इसके साथ ही चुनावी घमासान तेज हो जाएगा। पत्रों की जांच में नगर पालिका मिश्रिख और नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद में अध्यक्ष का एक-एक परचा निरस्त हुआ।

जांच दोनों उम्मीदवारों की आयु कम निकली। वहीं नगर पालिका परिषद सीतापुर और नगर पंचायत महोली में सभासद पद का एक-एक नामांकन खारिज हुआ। जिले में तीसरे चरण में 29 नवंबर को मतदान होगा। सीतापुर जिले में 11 निकाय हैं।
विज्ञापन


छह पालिका सीतापुर, खैराबाद, लहरपुर, मिश्रिख-नैमिषारण्य, बिसवां एवं महमूदाबाद तथा पांच नगर पंचायत महोली, हरगांव, तंबौर-अहमदाबाद, पैंतेपुर एवं सिधौली हैं।

यहां की पालिका-पंचायतों में 11 अध्यक्ष व 222 वार्डों में सभासद पदों की चुनावी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। बीते चार नवंबर से अपनाई गई नामांकन प्रक्रिया एक सप्ताह तक चली।

इस अवधि में अध्यक्ष पद पर 144 व 222 वार्डों में 1219 ने सभासद के परचे दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच में यहां की चार निकायों में दो-दो परचे खारिज किए गए।

नगर पालिका मिश्रिख व नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद में अध्यक्ष पद एक-एक नामांकन पत्र खारिज किया गया। मिश्रिख में सुनीता व नगर पंचायत तंबौर में फरजाना के नामांकन पत्र में आयु कम पाई गई।

इसी प्रकार मिश्रिख और महोली में सभासदी का एक-एक परचा निरस्त किया गया। इनमें नगर पालिका परिषद सीतापुर के वार्ड 23 से सपा के प्रभात जायसवाल व नगर पंचायत महोली के वार्ड 10 से भाजपा उम्मीदवार चंदा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

जांच के बाद अध्यक्ष पद पर 142 व सभासद के लिए 1217 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं लेकिन सोमवार को नाम वापसी के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसी के साथ चुनावी घमासान भी तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें