फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन


सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी राजकुमार मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। मंगलवार को वह मजदूरी करने बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी राजकुमारी मौजूद थी।
विज्ञापन


मंगलवार की रात पांच सशस्त्र बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। जिसके बाद महिला को असलहे के बल पर धमकाते हुए बक्सा खुलवा कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


जिसके बाद महिला को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल लूट ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें