फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने अधेड़ महिला को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने महिला को रौंदा
विज्ञापन


रेउसा (सीतापुर)। कंतापुरवा गांव के समीप एक रोडवेज बस ने एक महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। महिला अपने पति के संग दामाद को देखने जा रही थी।

तभी वाहन का इंतजार करते समय हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रेउसा के कंतापुरवा निवासी भगवान दयाल की बेटी थानगांव के चहलारी निवासी जितेंद्र के संग ब्याही है। मंगलवार को भगवान दयाल व उनकी पत्नी बसंती दामाद को देखने के लिए चहलारी जा रही थी।
विज्ञापन


दंपती गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बिसवां की ओर से आ रही रोडवेज बस को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी रुकने की बजाय बसंती को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


ग्रामीण दौड़े, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। लोग घायल महिला को जब तक अस्पताल पहुंचाते, उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज की मिनी बस ने हादसे को अंजाम दिया है। सूचना पाकर परिवारीजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें