फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी मिलने पर तीन को नोटिस
विज्ञापन

एसीएमओकी टीम ने किया तीन मोहल्लों का निरीक्षण
सीतापुर। डेंगू को लेकर निगरानी कर रही टीमों ने रविवार को शहर के चार मोहल्लों में भ्रमण किया। इस दौरान गंदगी को लेकर तीन लोगों को नोटिस जारी किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस रविदास के नेतृत्व में टीमों ने शहर के मोहल्ला विकास नगर, खूबपुर, पटेल नगर व निर्मल नगर में भ्रमण किया। इस दौरान जहां पर गंदगी मिली, वहां एंटी लार्वा का छिडक़ाव किया गया। निर्मल नगर में बीबी सिंह व सूरज कुमार मिश्रा के घरों के सामने काफी गंदगी पाई गई। इसको लेकर टीम ने दोनों गृहस्वामियों को नोटिस जारी किया और साफ-सफाई रखने को कहा। इसी तरह से खूबपुर में प्रेम प्रकाश के घर के पास गंदगी पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। डॉ. आरएस रविदास ने बताया कि भ्रमण के दौरान लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया गया और डेंगू से बचने के उपाय बताए गए।

नहीं मिले नए मरीज
डेंगू को लेकर निगरानी कर रहे डॉ. आरएस रविदास ने बताया कि जिले भर में 100 से अधिक स्थानों पर टीमों ने भ्रमण कर स्थिति को देखा है। इस दौरान एक भी डेंगू मरीज का नहीं पाया गया। डेंगू के लार्वा भी कहीं नजर नहीं आए हैं। एहतियात के तौर पर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम का नंबर नहीं मिला
स्वास्थ्य विभाग अभी तक डेंगू को लेकर कंट्रोल रूम को टॉल फ्री नंबर स्थापित नहीं कर पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है, कि इसके लिए बीएसएनएल के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जैसे ही नंबर मिलेगा, उसको जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रखी जा रही है नजर
डेंगू को लेकर नजर रखी जा रही है। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। पुराने मरीजों को छोडकर अभी नए मरीज सामने नहीं आए हैं। जल्द ही डेंगू का कंट्रोल रूम स्थापित कर फोन नंबर भी जारी किया जाएगा।
-डॉ. ध्रुवराज सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें