फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, महिला की मौत
विज्ञापन

लाइट का स्विच ऑफ करते ही चिपक गई

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बिहारीपुरवा मजरा खरवलिया गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गया। इससे अचानक घराें में हाई वोल्टेज आ गया। इस दौरान घर में स्विच ऑफ कर रही एक महिला करंट की चपेट में आ गई। झुलसने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

सिधौली में बिहारीपुरवा मजरा खरवलिया गांव के पास शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गांव की ही नैनादेवी (42) पत्नी नंदलाल के घर जाने वाली लाइन पर गिर गया था। इससे उसके घर में एकाएक हाईवोल्टेज दौड़ गया। यह देख नैना देवी लाइट का स्विच बंद करने लगी। इसी दौरान बोर्ड छूते ही उसे करंट लग गया। जब तक लोग उसे बचाने दौड़ते, झुलसने से उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में घटना की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें