फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला के शरीर पर 13 चोटें, पसलियां टूटीं, दोनों फेफड़े भी फटे

Thu, 28 Dec 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रही है। शक उनके अपनों पर ही जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतका का पुत्र पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

क्षेत्र के माेहल्ला रोटी गोदाम निवासी शांती देवी (80) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस समय मृतका का पुत्र घर पर था। लेकिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। मोहल्लेवासियों को जब कुछ शक हुआ तो उन्होंने मंगलवार शाम पुलिस को जानकारी दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
रिपोर्ट के अनुसार महिला के शव पर कुल 13 चोटें पाईं गईं। उनके दोनों फेफड़े फटे हुए थे। साथ ही पसलियां भी टूटीं हुईं थीं। पुलिस मामले में कुछ भी बाेलने से इंकार कर रही थी। उसका कहना था कि सीढि़यों से गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की थ्योरी को सिरे से नकार दिया है। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोंटें लगने की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को मामले में तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का पुत्र हिरासत में है।
विज्ञापन


...तो 16 घंटे से अधिक समय तक मृत मां के साथ रहा बेटा
सूत्रों की मानें तो मृतका का बेटा करीब 16 घंटे तक अपनी मृत मां के साथ घर में ही रहा। बेटा सेवानिवृत कर्मचारी है। उसके कई रिश्तेदार स्वास्थ्य विभाग में उच्चपदों पर हैं। जो कि लगातार मामले में दबाव बनाने में जुटे हुए हैं। इसलिए पुलिस मामले में ढिलाई भी करती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें