फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1250 छात्राओं को कन्या विद्या धन

Wed, 09 Sep 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर पास छात्राओं को एक बार फिर कन्या विद्या धन योजना का लाभ मिलेगा। योजना में सीतापुर जनपद की 1250 बालिकाएं लाभान्वित होंगी। यह लाभ यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईएससी, मदरसा समेत संस्कृत बोर्ड की सभी छात्राओं को मिलेगा। प्रत्येक छात्रा को एक मुश्त तीस हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


गरीब वर्ग की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रदेश सरकार ने कन्या विद्या धन योजना शुरू थी। इस योजना का लाभ इंटर पास छात्राओं को मिलता है। इस योजना का लाभ शैक्षिक सत्र 2014-15 में इंटर पास करने वाली बालिकाओं को मिलेगा।

शासन ने जिले की 1250 बालिकाओं को कन्या विद्या धन देने का निर्देश दिया है। अब इन छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह लाभ सभी वर्गों की बालिकाओं को मिलेगा। अभी तक यूपी बोर्ड की बालिकाएं ही लाभ उठा सकती थीं।
विज्ञापन


इस बार इसमें फेरबदल कर दिया गया है। योजना का दायरा बढ़ाकर सीबीएसई, आईएससी, मदरसा व संस्कृत शिक्षा परिषद से इंटर के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को शामिल कर लिया गया है जिससे उनको उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी।

इस योजना के तहत 75 फीसदी बालिकाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद से चयनित की जाएगी। इसमें 5-5 फीसदी मदरसा व संस्कृत शिक्षा परिषद की छात्राएं शामिल होंगी। इसके अलावा 25 प्रतिशत लाभ सीबीएसई छात्राओं को दिया जाएगा। जिसमें 75 प्रतिशत सीबीएसई व 25 प्रतिशत आईएससी छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें