फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 दुकानों पर छापेमारी

Fri, 04 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर में रासायनिक उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अनियमितता मिलने पर नौ दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए दिए गए हैं।
विज्ञापन


एक दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। संदिग्ध फास्फेटिक मिलने पर 36 नमूने भरे गए। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया गुरुवार को जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह चौहान ने रासायनिक दुकानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए थे।

तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की अगुवाई में छापेमारी हुई। रासायनिक उर्वरक के निजी व सहकारी प्रतिष्ठानों के अभिलेख चेक किए गए। स्टाक के अनुसार मिलान किया गया।
विज्ञापन


गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूने भरे गए। जिले भर में 124 दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां पर 36 फॉस्फेटिक उर्वरकों के नमूने भरे। नौ दुकानों पर अनियमितता मिलने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें