फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां/थानगांव (सीतापुर)। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में रविवार को पिसावां के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में सैकड़ों व्यापारियों व ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सरकार से अपील की कि देश की सीमा पर या देश के अंदर ऐसी दुखद व कायराना घटना भविष्य में न घटित हो। इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन



शोकसभा के बाद विद्यालय परिसर से पाकिस्तान तथा आतंकवाद की अर्थी विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई। मुख्य चौराहे पर पुतला फूंका। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पिसावां कस्बे के सभी व्यापारियों ने दुकानें बंदकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया।


इसी प्रकार थानगांव इलाके में थानगांव तिराहे से गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें तमाम लोगो ने शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसओ थानगांव संजीव कुशवाहा, आशीष सिंह, रामकिशोर शर्मा, रोहित शुक्ला, रविशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



उधर, में पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में नगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर सभासद दानिश नकवी, फरीद मंसूरी, शहनवाज अख्तर, हैप्पी, सलीम चौधरी, रजत मंसूरी, नौशाद, जुबैर, फुरकान, शालू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें