फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर वालों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। सीएचसी महमूदाबाद के महिला विंग में प्रसव के बाद एक बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में घर वालों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। महमूदाबाद इलाके के फिरोजपुर निवासी खुशबू को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

यहां खुशबू ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म लेने के करीब आधा घंटे बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। खुशबू की मां रजनी देवी ने बताया कि बच्ची को सांस लेने में समस्या हो रही थी। बहुत धीरे-धीरे सांस चल रही थी। हालत गंभीर होने पर स्टाफ नर्स बच्ची को लेकर डॉ. एसएन गुप्त के पास पहुंचीं तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों का आरोप है कि अगर तुरंत बच्ची को ऑक्सीजन दी गई होती तो शायद बच्ची जिंदा रहती। सीएमओ को घटना की जानकारी मिलने पर एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


उन्हें जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा का कहना है कि परिवारीजनों के लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। बच्चे और मां की पूरी देखभाल की गई। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई थी।

पर्याप्त है ऑक्सीजन
प्रथमदृष्टया बच्ची की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं बल्कि अन्य कारणों से हुई है। सीएचसी पर पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है।
-डॉ. आरके नैय्यर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें