फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्या मंगलवानी चुनी गईं करवा क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के एक गेस्ट हाउस में करवा फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने कैटवॉक करके खूब तालियां बटोरीं। सबसे ज्यादा आकर्षण करवा क्वीन प्रतियोगिता को लेकर रहा। आखिर में मान्या मंगलवानी करवा क्वीन चुनी गईं। बतौर मुख्य अतिथि डीएम शीतल वर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


करवा फेस्ट में खूबसूरत परिधानों में सजीं महिलाएं कार्यक्रम की रौनक बढ़ाती नजर आईं। फेस्ट में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनके अलावा फेस्ट में कपड़े और खाने के स्टाल लगाए गए। प्रमुख आकर्षण करवा क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

करवा क्वीन मान्या मंगलवानी चुनी गईं। सुरभि युगांक एवं सपना क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाते हैं। उनके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करते हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। फेस्ट का आयोजन समाज सेविका नीमांशी सिन्हा, अरिमा टंडन व कविता साहनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें