फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीएमश्री योजना के तहत 12 विद्यालयों का होगा चयन

Sat, 25 May 2024 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पीएमश्री योजना के तहत जिले के 12 विद्यालयों का प्रथम चरण में विकास किया जाएगा। इन विद्यालयों में एक करोड़ 30 लाख से सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे यहां पर पढ़ने वाले नौनिहालों को काफी फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 12 विद्यालय चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

अब इन विद्यालयों मेें सुविधाएं बढ़ाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए एक करोड़ 30 लाख का बजट आवंटित किया गया है। इस बजट से विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनेंगे। साथ ही बाल वाटिका बनाई जाएगी। टॉयलेट बनाए जाएंगे।
विद्यालयों में फर्श, टाइल्स, दरवाजा, खिड़की की मरम्मत कराकर इसे बेहतर बनाया जाएगा। इससे विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों को काफी सुविधा मिलेगी। अब विद्यालयों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इससे जून में विद्यालयों में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




ये विद्यालय शामिल

एलिया विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमौरा, बेहटा का उच्च प्राथमिक विद्यालय खैलेपुरवा, बिसवां विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय नकारा, गोंदलामऊ विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय तारापुर, कसमंडा का उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर, खैराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिलवारा, लहरपुर का प्राथमिक विद्यालय जगमलपुर, मछरेहटा का उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठौरा, महोली का कटिघरा, परसेंडी का उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, रेउसा का उच्च प्राथमिक विद्यालय सीपतपुर व सकरन का उच्च प्राथमिक विद्यालय किरतापुर शामिल है।
विज्ञापन




शुरू होंगे विकास कार्य

पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों का विकास कराया जाएगा। इसके लिए बजट मिला है। उम्मीद है जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें