फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे गुल रही बिजली, 50 हजार आबादी प्रभावित

Wed, 13 Apr 2016 11:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैपालापुर उपकेंद्र में पैनल बदलने के चलते शहर में करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं औद्योगिक एरिया स्थित कारखानों के पहिए भी जाम रहे। ऐसे में तकरीबन एक लाख आबादी प्रभावित रही। 
विज्ञापन


नैपालापुर उपकेंद्र से बिजवार, शाहमहोली, औद्योगिक एरिया व आनंद नगर फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन ने पूर्व में ही सूचना दी थी जिसके चलते लोगों ने अस्थाई व्यवस्था कर ली थी। अनुरक्षण कार्य के चलते इन फीडरों से जुड़े करीब 12 मोहल्ले व 50 गांवाें की पांच हजार आबादी परेशान रही।

सुबह 8 बजे गुल हुई बिजली देर शाम सात बजे बहाल हो सकी। हालांकि एकदम लोड की वजह से लोकल फाल्ट की घटनाएं भी शुरू हो गईं जिन्हें देर रात तक दुरुस्त किया जाता रहा। उपखंड अधिकारी ओपी पाल ने बताया उपकेंद्र के पैनल पुराने हो गए थे। बेहतर आपूर्ति व गर्मी को देखते हुए इन्हें बदलना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


6 घंटे शहर वासी भी रहे परेशान
ब्रेक डाउन के चलते 6 घंटे शहर के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। जिसके चलते लोगों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर 2 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। लोग समझे लोकल फाल्ट होगी लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं मिली तो लोगों ने पूछताछ शुरू की। पता चला ब्रेक डाउन है। दो बजे गई बिजली देर रात 8 बजे आ सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें