फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अनुपस्थित मिले 12 कर्मचारी, वेतन रोकने का निर्देश

Fri, 27 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएचसी कसमंडा का बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान 12 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें दो कर्मचारी ऐसे भी थे, जिनकी उपस्थिति पंजिका में दर्ज थी, लेकिन वह कार्यस्थल पर मौजूद नहीं मिले। इस पर अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. मुदित दीक्षित ओपीडी में मरीजों का परीक्षण करते मिले। वह निरीक्षण के समय तक 11 मरीजों को देख चुके थे। वहीं, पंजीकरण काउंटर पर 13 मरीजों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन मरीजों का पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से नहीं किया जा रहा था। इसे शासन के डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी निर्देशों की अनदेखी माना गया। उपस्थिति पंजिका की जांच में वार्ड आया कल्पना देवी, उपचारिका वंदना सिंह, बीएचडब्ल्यू मनीष कुमार, एआरओ दीप्ति निर्मल, दंत चिकित्सक डॉ. वर्तिका गुप्ता, एलएमओ डॉ. दीप्ति सक्सेना, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. आकांक्षा वर्मा, दिनेश चंद्र, नीरज कुमार सिंह, कीर्ति सिंह व पुष्पा चौधरी अनुपस्थित मिली।
दो कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर न मिलने को गंभीर अनियमितता माना। इसके अलावा एनसीडी चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा वर्मा की उपस्थिति और कार्यों पर भी सवाल उठाए। उनकी उपस्थिति पंजिका में केवल एक बार हाजिरी दर्ज होने की बात सामने आई। उनके कार्य दिवसों और एनसीडी कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों का विवरण भी स्पष्ट नहीं मिला। अधीक्षक ने उनकी उपस्थिति प्रमाणित न करने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर उनके वेतन आहरण की प्रक्रिया और संबंधित पटल सहायक की भूमिका पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधीक्षक को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर संस्तुति सहित रिपोर्ट देने और अनुपस्थित दिवसों का वेतन रोकने के निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें