फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों से नदारद मिले 12 बीएलओ

Sun, 25 Sep 2016 11:35 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : PTI
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान एक दर्जन बूथों पर बीएलओ नदारद मिले। बूथों से गायब रहे बीएलओ की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। एसडीएम ने अनुपस्थित बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति की है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रविवार को बूथों पर बीएलओ को बैठना था।
विज्ञापन


बूथों पर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फार्म छह भराकर मतदाता सूची में शामिल कराने की जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी गई है।

साथ ही मृतक व शिफ्टेड मतदाताओं के लिए उनके परिजनों को नोटिस देकर फार्म सात भरकर सूची से नाम हटाने तथा नाम, पिता का नाम, आयु, फोटो आदि के संशोधन के लिए फार्म आठ भरने के निर्देश निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के करीब एक दर्जन बूथों से बीएलओ नदारद मिले। अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें