फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए 12,450 मतपेटियों की होगी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधान सहित पंचायत के चार पदों के लिए एक साथ वोट डाले जाएंगे। इसके लिए मतपेटियों की व्यवस्था की गई है। प्रति बूथ 2.5 मतपेटी ब्लॉकों को उपलब्ध कराई जानी है। इसके हिसाब से 12 हजार 450 मतपेटी की आवश्यकता होगी। 12 हजार 623 मतपेटी उपलब्ध हैं। ब्लॉकों पर 5818 प्रयोग योग्य मतपेटी मौजूद हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रति मतदान स्थल 2.5 मतपेटी का मानक निर्धारित किया गया है। एक मतपेटी में चार मतपत्रों को डाला जाएगा। एक मतपेटी भरने के बाद दूसरी मतपेटी प्रयोग में लाई जाएगी। पीठासीन अफसर को यदि लगता है कि तीसरी मतपेटी की आवश्यकता पड़ सकती है, तो ऐसी स्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतपेटी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसे ध्यान रखते हुए मतपेटियों की व्यवस्था की गई है। जिससे मतदान के दिन किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। मानक के अनुसार 12450 मतपेटी की आवश्यकता है। उपलब्धता 12623 मतपेटी की है। सभी 19 ब्लाकों पर 5818 मतपेटी उपलब्ध हैं। इसमें कुछ मरम्मत योग्य हैं, जिनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन दफ्तर से 6805 मतपेटी ब्लॉकों को उपलब्ध कराई जानी है। 15 ब्लाकों को निर्धारित संख्या में मतपेटी उपलब्ध करा दी गई हैं। चार ब्लाक क्रमश: मिश्रिख, सिधौली, महमूदाबाद एवं रामपुर मथुरा में मतपेटी भेजने का कार्य एक-दो दिन मे पूर्ण हो जाएगा।
2,828 नई मतपेटियों का होगा प्रयोग
पंचायत मतदान के लिए पूर्व के चुनावों में प्रयोग की गई मतपेटियों का प्रयोग किया जाएगा। इनमें जो मतपेटी मरम्मत योग्य हैं, उनकी मरम्मत कराई गई है। राज्य निर्वाचन आयोग से उपलब्ध कराई गई 2828 नई मतपेटिकाओं का भी प्रयोग मतदान में किया जाएगा। चार ब्लाकों क्रमश: सकरन, रामपुर मथुरा, खैराबाद एवं परसेंडी में 173 अतिरिक्त मतपेटियां भी उपलब्ध हैं। जिला निर्वाचन दफ्तर से सूचित करने पर तत्काल अन्य विकास खंड को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जाएगा।
1770 मतपेटी हो गईं खराब
वर्ष 2015 में पंचायत का चुनाव कराया गया था। इस दौरान मतपेटियों का प्रयोग करने के बाद उन्हें संबंधित ब्लाकों पर सुरक्षित रखा गया था। पांच साल में तकरीबन 1770 मतपेटी खराब हो गई हैं। यह प्रयोग योग्य नहीं है। इसलिए आयोग को नई मतपेटिकाओं की सप्लाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की संख्या 1599
सदस्य क्षेत्र पंचायत की संख्या 1980
सदस्य जिला पंचायत की संख्या 79
सदस्य ग्राम पंचायत की संख्या 20204
मतदान स्थलों की संख्या 4980
ब्लॉकों पर उपलब्ध मतपेटी 5818
निर्वाचन दफ्तर से भेजी गई मतपेटी 6805
मतदान के लिए आयोग के मानक अनुसार 12450 मतपेटी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष जिले में 12796 मतपेटिकाएं उपलब्ध हैं।
- सुरेश प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अफसर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें