सीतापुर। कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने गुरुवार को 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब बनाने की चार भट्ठियों का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 405 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है।
रामकोट पुलिस ने अंकित, कुसुमा, राममिलन व सर्वेश को 105 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। तंबौर पुलिस ने विजय, किशोरी व कमलेश को 50, सकरन पुलिस ने सुंदर व कमलू को 40, बिसवां पुलिस ने अनीता व बड़कन्ने को 30, लहरपुर पुलिस ने विधा व रामनरेश व कौशल को 30, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने बेनी व सुषमा को 20, हरगांव पुलिस ने अशोक को 20, नैमिषारण्य पुलिस ने शिवदयाल को 20, रामपुर मथुरा पुलिस ने लाल बहादुर को 20, संदना पुलिस ने पिंकू को 20, तालगांव पुलिस ने मुनेजर को 10, मिश्रिख पुलिस ने बालक को 10, अटरिया पुलिस ने मनोज को 10, महोली पुलिस ने श्रीपाल को 10, मानपुर पुलिस ने शकुंतला को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।