फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में डूबे बालक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी के जवानों और गोताखोरों को नहर में उतार कराई जा रही तलाश
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शुक्रवार को घर से निकला एक बालक संतुलन बिगड़ने से शारदा नहर में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंचे। बालक की तलाश की मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं लग सका है।

लहरपुर के मोहल्ला मीराटोला निवासी आगाज (13) पुत्र सलीम अहमद शुक्रवार को घर से कुछ बच्चों के साथ कस्बे के पड़ोस से गुजरी शारदा नहर की ओर गया था। चश्मदीदों की माने तो बालक नहर में हाथ-पैर धुलने लगा। इस बीच उसकी चप्पल नहर में जा गिरी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चप्पल निकालने के प्रयास में वह नहर में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। यह घटना देख लोग बालक के घर पहुंचे और इसकी जानकारी दी। लेकिन जब तक परिवारीजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचते तब तक बालक नहर में डूब चुका था।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औैर स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर उनकी मदद से किशोर की तलाश कराई, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लग सका था। सुबह होने पर पीएसी के जवानों और गोताखोरों को बुलाकर नहर में उतारा गया, लेकिन इसके बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लहरपुर चैंपियन लाल ने बताया कि डूबे किशोर की बरामदगी की तलाश के लिए नहर को खंगाला जा रहा है। जाल डालकर पीएसी और गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें