फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति न मिलने से परेशान बोर्ड विद्यार्थी व परीक्षा केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रामपुर विकासखंड की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इस समय मुश्किल से पांच से छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह से सबसे अधिक दिक्कत बोर्ड विद्यार्थियों व परीक्षा केंद्र प्रभारियों को हो रही है। विद्यार्थियों की एक तो पढ़ाई बाधित होती है, वहीं परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरा संचालन में दिक्कतें आती हैं। वहीं जिम्मेदार तकनीकी खराबी की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। यह समस्या करीब 20 दिन से बनी हुई है।
विज्ञापन



उपकेंद्र बांसुरा से जुड़े गोंडा देवरिया, रायसेनपुर, बरुवा, अभनापुर, बहादुरगंज सहित करीब एक सैकड़ा गांवों में विद्युत आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। पहले यहां पर 15 घंटे विद्युत आपूर्ति होती थी। इससे लोगों को कोई खास समस्या नहीं आती थी। 19 जनवरी से आपूर्ति का संकट बढ़ गया है।


एक तो यहां पर विद्युत आपूर्ति के लिए बिछी लाइन बहुत ही जर्जर हो चुकी है। इसकी वजह से हर एक घंटे बाद कहीं न कहीं पर फॉल्ट होती रहती है। अब मुश्किल से पांच से छह घंटे ही आपूर्ति हो रही है। जबकि सात फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में विद्यार्थी पढ़ाई करने में जुटे हुए हैं। लेकिन उनको रात में ढिबरी की रोशनी में ही पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



विद्यार्थी मोहित, अमित व सौरभ का कहना है कि परीक्षा शुरू होने के बाद रोस्टर एकदम बिगड़ गया है। बिजली आने व जाने का कोई समय ही नहीं है। वहीं इस इलाके में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बाबा बालकराम इंटर कॉलेज रामपुर मथुरा, छोटेलाल बालिका इंटर कॉलेज, सेमरी चौराहा स्थित संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्र प्रभारियों का कहना है कि परीक्षा के समय सीसीटीवी कैमरा विथ वाइस रिकॉर्डिग चलाए जाते हैं।


जनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था तो है लेकिन पूरे समय इनके माध्यम से चलाने से अधिक खर्चा आता है। कई बार जनरेटर समस्या भी उत्पन्न करने लगता है। जबकि बोर्ड परीक्षा की मीटिंग में जिलाधिकारी ने पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिलने की बात कही थी। इसके बावजूद पावर कॉर्पोरेशन आपूर्ति करने में असमर्थ हो रहा है। इससे बहुत समस्या आ रही है।
विज्ञापन



वर्जन
तकनीकी खराब से बनी समस्या
तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करके आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
- सुरेंद्र मौर्या, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें