फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख कस्बे में तीसरी निगाह का रहेगा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख कस्बे में अब तीसरी निगाह का पहरा रहेगा। यहां चार प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके जरिए एक तो चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जाएगी। वहीं यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। यह सब पुलिस विभाग करेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन



मिश्रिख कस्बा आवागमन की दृष्टि से प्रमुख तीर्थस्थल है। यहीं से होकर लोग नैमिषारण्य जाते हैं। रोजाना देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालु मिश्रिख से होकर गुजरते हैं। आए दिन हो रहीं घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। इस पर पुलिस विभाग ने इन घटनाओं को रोकने के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए कस्बे में चार प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।


नहर चौराहे पर दो कैमरा लगेंगे। एक कैमरा सिधौली से नैमिषारण्य मार्ग पर लगेगा। वहीं दूसरा सीतापुर से मिश्रिख मार्ग पर लगवाया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला व तहसील चौराहे पर भी कैमरा लगेगा। इसके जरिए वाहन चोरी सहित अन्य घटनाओं पर कैमरे की नजर से अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। इसको लेकर पुलिस विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही यह कैमरा लग जाएंगे।
विज्ञापन



बैंकों पर भी होगी निगाह
पुलिस विभाग का कहना है कि बैंकों में भी घटनाएं हुआ करती हैं। कस्बे की कई बैंकों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। इससे घटनाओं का पर्दाफाश करने में समस्या आती है। जिन बैंकों में कैमरा नहीं लगा है, वहां पर बैंक अफसरों से मिलकर कैमरा लगवाया जाएगा। कस्बे की सभी बैंकें कैमरे से लैस होंगी।
विज्ञापन



वर्जन
जल्द लगेंगे कैमरे
घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इन प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगे हुए मिलेंगे।
- बृजेश राय, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें