फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर गिरा विद्युत केबल, तीन दुकानें जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद के कुल्हनसरांय का मामला, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके के कुल्हनसरांय में शुक्रवार अलसुबह बिजली खंभे से केबल टूटकर गिरने से मेले में लगी तीन दुकानें जल गई। सूचना पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकानदारों के मुताबिक इस अग्निकांड में तीनों दुकानों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

खैराबाद के कुल्हन सरांय में मेला लगा है। इस मेले में सलीम व नसीम व सारिक ने चूड़ी, खिलौना और प्लास्टिक सामान की दुकानें सजा रखी थीं। मेले में दुकानें बंद करने के बाद सभी दुकानदार गुरुवार रात को सो रहे थे। शुक्रवार अलसुबह बिजली खंभे से केबल टूटकर एक दुकान पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। यह देख दुकानदारों में खलबली मच गई। आननफानन दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक मेले में सलीम, नसीम व सारिक की दुकानों में रखा करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें