सीतापुर के एक इलाके में एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में उतरे करंट से ग्राहक झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला शुक्रवार का है। जिले के खैराबाद थाना इलाके के डीजे कॉलेज चौराहे के निकट बने एक्सिस बैंक के एटीएम में मोहल्ला माखुपुर निवासी पिंकू पुत्र भगवती एटीएम से पैसा निकालने गया था। मशीन को हाथ लगाते ही वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट आने की जानकारी पर एटीएम का केबल कनेक्शन काट दिया गया।