फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबडडी में वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल की टीम को 32-9 से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब जीता। समापन पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


तरणताल स्टेडियम में खेले गए सेमी फाइनल मैच में चार टीमें आपस में भिड़ीं। पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 48-38 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी मंडल और सहारनपुर मंडल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी ने 28-12 से सहारनपुर को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना लिया। इसके बाद फाइनल मैच में वाराणसी और मेरठ की टीमें आपस में भिड़ीं। वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 32-9 से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन


समापन पर मुख्य अतिथि डीएम शीतल वर्मा व विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। डीएम ने खिलाड़ियों को लगन एवं निष्ठा से खेलने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर उप्र कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेश चंद्र यादव, कबड्डी प्रशिक्षक पुष्पा यादव, किशोर लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार लाल, कीर्ति शर्मा, देवेंद्र कुमार पाल व गया प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें