फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल कर्मचारी से दिन दहाड़े 35 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में वारदात, केस दर्ज
विज्ञापन

महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक हॉस्पिटल कर्मचारी से 35 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों ने वारदात को हाईवे पर अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जल्द खुलासे की बात कह रही है। इस वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई है।

महोली के मोहल्ला दीक्षित टोला निवासी मनीष शुक्ला कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में कर्मचारी है। शुक्रवार को वह इलाहाबाद बैंक में एक डॉक्टर के खाते में 35 हजार रुपये जमा करने आया था। बताते हैं कि वह बैंक के सामने स्कूटी खड़ी करके उसे लॉक कर रहा था। इसी बीच बैंक से निकलकर दो बदमाश वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


इससे पहले कि मनीष कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसके हाथ में मौजूद कैश लूट लिया और छलांग मारकर निकल भागे। मनीष ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मप्रकाश शुक्ल ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

नहीं दिखाई गई सीसीटीवी फुटेज
लूट की वारदात हुई तब पुलिस को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की याद आई। पुलिस ने बैंक मैनेजर से कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज दिखाए। इस पर मैनेजर ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि कैमरे के संचालन का पासवर्ड एक इंजीनियर के पास है। मैनेजर द्वारा ऐसा किए जाने से लोग बैंक की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इधर बैंक मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास कैमरे का पासवर्ड नहीं है। इस वजह से वे इंकार कर रहे हैं। इधर प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वे सीसीटीवी फुटेज देखने का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि वारदात कैमरे में कैद हुई होगी। हो सकता है कि उसमें अपराधियों के चेहरे भी आ गए हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें