फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करो ने पिकप से बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में सोमवार को शराब तस्करों ने पिकप से एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकप मौके से निकल भागे।
विज्ञापन


पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेकर तलाशी ली। उसके अंदर हरियाणा की शराब बरामद हुई। पिकप का नंबर भी हरियाणा का ही है। शराब छिपाने के लिए उसके ऊपर अंडे की कैरट रखी थी। मामले में केस भी दर्ज हो गया है।

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम नोनेर दारानगर निवासी धर्मेन्द्र प्रताप (35) अपने साथी रामकोट के रस्योरा निवासी अजय (19) के साथ बाइक से सवार होकर कचनार जा रहा था। इस बीच रामकोट क्षेत्र के हाईवे पर बिजौरा के पास लखनऊ की ओर जा रही एक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर धीरेन्द्र प्रताप की मौत हो गई। पुलिस ने पिकप की तलाशी ली तोे हरियाणा की शराब की बोतलें बरामद हुईं। पिकप भी हरियाणा के नंबर की बताई जा रही है।, इससे माना जा रहा है कि पिकप में हरियाणा से शराब की तस्करी कर उसे लखनऊ में सप्लाई करने के लिए तस्कर लेकर जा रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें