फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 11,520 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Fri, 13 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 14 व 15 मार्च को परीक्षा होगी। परीक्षा में 11,520 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम व एसपी ने बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

शहर में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज कमलापुर, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज व उजागर लाल इंटर कॉलेज शामिल हैं। दो दिन में चार पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे के मध्य होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे के बीच होगी। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल ने राजकीय इंटर काॅलेज व राजा रघुबर दयाल इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था व प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें