फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 केंद्रों पर 11520 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Sat, 26 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एग्जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक सेवा चयन आयोग की ओर से 27 नवंबर को समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी होगी। यहां बनाए गए 25 केंद्रों पर 11520 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। शनिवार को अपर जिलाधिकारी रामकेवल तिवारी ने केंद्र व्यवस्थापकों के संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने सारी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने की नसीहत भी दी। बैठक में एडीएम ने बताया कि लोक सेवा चयन आयोग की समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की समीक्षा के लिए जनपद में 25 केंद्र बनाए गए हैं।

इन केंद्रों पर 11520 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियो में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 तक व दूसरी पाली 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्राें के लिए तैनात किए गए हैं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार गुप्ता, आयोग के डी पी सिंह सहित अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें