फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का ड्रामा कर छात्र पहुंचा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की दो झूठी सूचनाओं ने पुलिस को उलझाया
विज्ञापन


महोली। कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र ने खुद के अगवा हो जाने की झूठी खबर परिवार को दे दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आई, तो छात्र ड्रामा छोड़ परिवार के पास पहुंच गया। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्षेत्र के एक युवक का पुत्र (13) महोली के एक स्कूल में कक्षा-7 का छात्र है। मंगलवार सुबह वह घर से निकला। जिसके बाद उसने अपने मोबाइल से परिवार को फोन कर बताया कि चौंवा बेगमपुर के निकट कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य चौवा बेगमपुर पहुंच गए। यहां पर छात्र की साइकिल व जूते पड़े मिले। इससे परिवार घबरा गया।

आननफानन महोली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी सक्रिय हो गई। महोली, इमलिया सुल्तानपुर, हरगांव, पिसावां व मिश्रिख थाने की फोर्स छात्र की तलाश में जुट गई।

सर्विलांस टीम भी छात्र की लोकेशन खंगालने लगी। इसी बीच पुलिस को छात्र की लोकेशन चौवा बेगमपुर के निकट ट्रेस हुई। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के खेतों में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के वाहन देख छात्र ड्रामा छोड़ सड़क पर आ गया और परिवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा। जहां पर छात्र खड़ा मिला।

परिवार आननफानन उसे लेकर घर चला गया। छात्र के बरामद होने के बाद परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं छात्र को भी मीडिया से दूर रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि छात्र के अपहरण की खबर झूठी थी। छात्र ने ड्रामा किया था, वह घर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें