फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दुनिया देखेंगी सरदार कृपाल सिंह की आंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
कृपाल सिंह की आंखों से दो के जीवन में आएगा उजियारा
विज्ञापन


सीतापुर। सरदार कृपाल सिंह की आंखों से दो के जीवन में फिर से उजियारा आ सकेगा। शुक्रवार को कृपाल सिंह के निधन के बाद उनके पुत्रों ने शनिवार को पिता की दोनों कॉर्निया दान कीं। यह कॉर्निया अब दो जरूरतमंदों को लगाई जाएंगी।

सक्षम संस्था के विकास अग्रवाल ने बताया सिविल लाइन में रहने वाले सरदार कृपाल सिंह (72) का शुक्रवार की रात निधन हो गया।

जिसके बाद सरदार संग्राम सिंह व सरदार गुरुदीप सिंह ने उनके पुत्रों महेन्दर पाल सिंह तथा रविंदर पाल सिंह को नेत्रदान कराने के लिए प्रेरित किया। जिस पर दोनों ने सहमति दे दी। फिर सक्षम संस्था को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सक्षम संस्था आंख अस्पताल सीतापुर के चिकित्सकों की टीम लेकर सरदार कृपाल सिंह के आवास पहुंची। जहां छोटे से ऑपरेशन के बाद उनकी दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर ली गईं।
विज्ञापन


यह कार्निया किन्हीं दो नेत्रहीनों को लगाई जाएंगी, जिससे वह फिर से देख पाएंगे। सक्षम के अध्यक्ष संदीप भरतिया व महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कराया गया यह 136वां नेत्रदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें