फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में फटा सुतली बम, बालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में फटा सुतली बम, बालक जख्मी
विज्ञापन



सीतापुर। खेत में पड़ा सुतली बम सोमवार दोपहर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहीं पर मसूर काट रहा सात साल का मासूम जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


रेउसा इलाके के खरहरा गांव निवासी किशोरी का सात साल का बेटा रामसरन सोमवार को खेत में मसूर काटने गया था। वहां मसूर में लगे जाले से फंसा हुआ एक सुतली बम पड़ा था।
विज्ञापन



इससे अंजान रामसरन जब मसूर काटते सुतली बम के पास पहुंचा तो जाले में फंसा सुतली बम नीचे गिरकर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन



धमाके के आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और आनन-फानन में रामसरन को सीएचसी रेउसा भेजा। वहां से डॉक्टरों ने बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ विनोद कुमार सुतली बम होने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें