फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खुद को मारी गोली, गभीर हालत में ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन



सीतापुर। रामकोट इलाके में एक युवती ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवतह ने गोली तमंचे से मारी या लाइसेंसी असलहे से, ये नहीं पता चल सका है। सीओ व एसओ घटना की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।


रामकोट क्षेत्र के निघुवा गांव निवासी बलवीर की पुत्री अंशिका (21) ने सोमवार शाम खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ अंशिका को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि अंशिका का किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद हुआ था। इस पर उसने खुद को गोली मार ली।


उसने किस असलहे से खुद को गोली मारी? इसको लेकर पुलिस व परिवारीजन चुप्पी साधे हैं। एसओ घटना के कई घंटे बाद जांच करने पहुंचे। वहीं सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें