फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमलेबाज सरकार को बदलने का मन बना चुकी अवाम: रजा मुराद

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा ने धौरहरा में निकाली गठबंधन विजय यात्रा
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन की ‘गठबंधन विजय यात्रा’ लोकसभा धौरहरा क्षेत्र में निकाली गई। शनिवार को निकाली जाने वाली विजय यात्रा में फिल्म अभिनेता रजा मुराद व अली खान शामिल रहे।

हरगांव से प्रारंभ हुई विजय यात्रा काजी कमालपुर, टिकरा, महोली होते हुए मैगलगंज रवाना हो गई। दोपहिया तथा चारपहिया वाहनों के भारी काफिले में खुली गाड़ी पर सवार फिल्म अभिनेताओं व प्रभारी धौरहरा अरशद सिद्दीकी का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अरशद सिद्दीकी ने कहा कि इस संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ गवाह है कि झूठे दावे करने वाली सरकार से लोग ऊब चुके हैं। फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि अरशद ने क्षेत्र के विकास का बीड़ा उठाया है। इसीलिए हम लोग इनके पक्ष में समर्थन जुटाने आए हैं।
विज्ञापन


अब तक अरशद द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों को देखते हुए आप लोग एक बार अपना भारी समर्थन इन्हें जरूर दें। उन्होंने जगह-जगह मिल रहे जनता के प्यार व समर्थन का हवाला देते हुए कहा कि देश की अवाम जुमलेबाज सरकार को बदलने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें